गाजियाबाद: आरडीसी राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ बृजपाल त्यागी 111 गरीबों के कान के पर्दों के निःशुल्क ऑपरेशन करेंगे। डॉ बृजपाल त्यागी के 111 निःशुल्क ऑपरेशन कैम्प का शुभारंभ भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के कर कमलों द्वारा हुआ। डॉ बृजपाल त्यागी और डॉ अरशद मलिक ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर हर्ष हॉस्पिटल के डॉ नितिन चौधरी, डॉ अरविंद डोगरा, डॉ एम सैफी, डॉ असद कबीर, डॉ वैभव त्यागी, एच पी त्यागी, डॉ नेहा, डॉ अमित, अशरफ, विशाल, सिमरन, सूरज सिंह आदि की मौजूदगी के साथ साथ भाजपा पार्षद अमित त्यागी, पूर्व निगम उपाध्यक्ष सुनील यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सोम खेड़ा, महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, पूर्व भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव चौपड़ा, जिला मंत्री वीरेंद्र यादव, अविनाश चौधरी एडवोकेट, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनीष गुर्जर, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष मोनू त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष राम त्यागी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा, पूर्व महानगर महामंत्री राजन आर्य वाल्मीकि एवं अन्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours