Home
ग्रेटर नोएडा
जिले की हलचल
राजनीतिक हलचल
NOIDA TIMES: जनपद गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने कमेटी की घोषणा की, कमेटी में जनपद के प्रत्येक क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने का काम किया, नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची पढ़ने के लिए NOIDA TIMES की न्यूज पढ़े...


ग्रेटर नोएडा: आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने जनपद में बहुप्रतीक्षित युवा मोर्चा कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, भाजपा जिला अध्यक्ष, माननीय केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय सांसद, जनपद के तीनों विधायको से संवाद कर जिला कमेटी की घोषणा की गई है। प्रत्येक के वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। कुछ नाम की जल्दी घोषणा की जायेगी। चुनावी वर्ष में दिन रात कार्य करने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाले युवा कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन कर आगे बढ़ाया जाएगा। कमेटी के पुनर्गठन में नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जायेगा। जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले एक एक कार्यकर्ता की मेहनत हमारी नजर में है भाजपा को शिखर पर बनाये रखने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। भाजमुयो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के कुशल नेतृत्व व दिशा निर्देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। निसंदेह भारतीय जनता पार्टी ही देश में एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के सुख दुःख में साथ खड़ी रहती है। जिन युवा साथियों को जनपद की कमेटी का दायित्व सौंपा गया है उन सभी को बहुत बहुत शुभकामनाओं के साथ साथ क्षेत्र में गाँव गाँव, गली गली मोहल्ले मोहल्ले निकलकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हैं। सशक्त भारत के लिए सशक्त भाजपा की जरूरत है। भाजमुयो जिला उपाध्यक्ष पद के लिए योगेश चौहान (जारचा), राज नागर (बिसरख), विकास चौधरी (दनकौर), अतुल पंडित (दादरी), विशाल ठाकुर (जेवर), राहुल गोस्वामी (बिसरख), जिला महामंत्री पद के लिए अन्नू कटारिया (दादरी), मोनू गर्ग (जेवर) जिला मंत्री पद के लिए मोनू यादव (बिसरख), समीर भाटिया (दादरी), अखिलेश नागर, सोविन्दर भाटी (ग्रेटर नोएडा), रणदीप कपासिया (दनकौर), कार्यालय प्रभारी ठाकुर विकास जादौन (ग्रेटर नोएडा), मीडिया प्रभारी अंकित कौशिक (जारचा), जिला कोषाध्यक्ष अनिल सेन (ग्रेटर नोएडा), जिला सदस्य पद हेतु अंकित कुमार (ग्रेटर नोएडा), गौरव ठाकुर (जेवर), संदीप गोयल (बिसरख), अंशु भारद्वाज (ग्रेटर नोएडा) के नाम पर मोहर लगाई गई, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सयुंक्त बयान में कहा कि एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन रात कार्य करेंगे पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, जनप्रिय क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक, भाजमुयो जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित के हाथों को मजबूत बनाने के लिए पार्टिहित व जनहित के कार्य करेंगे।
Back To Top
Post A Comment:
0 comments so far,add yours