ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश के आश्रय ग्रहों से लगातार महिला गायब हो रही है महिलाओं का गायब होना बेहद गंभीर विषय है। प्रतापगढ़ के दो आश्रय ग्रहों से दर्जनों महिलाओं का गायब होना सरकार की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति नाकामी को दर्शाता है। पूरे प्रदेश में महिलाओं पर गंभीर अत्याचार हो रहे हैं , आए दिन बलात्कार की घटना सामने आ रही हैं और प्रदेश सरकार गहरी नींद में सो रही है। महिला विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए यह कहना है समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का। उन्होंने एक प्रेस नोट जारी करके कहा कि जब बिहार में महिला विकास मंत्री इस्तीफा दे सकती हैं तो रीता बहुगुणा जोशी क्यों इस्तीफा नहीं दे रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से आज प्रदेश की महिला भय के माहौल में जी रही हैं, जिसके चलते उनका घर से निकलना भी दुर्भर हो रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours