ग्रेटर नोएडा: राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागर ने पार्टी का विस्तार करने के लिए गाँव घंघोला में पार्टी की बैठक की। गाँव सभा अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष सचिन भाटी ने गाँव वासियो के साथ मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र मुखिया, राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागर, जिला अध्यक्ष अनित भाटी प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र नागर प्रदेश सचिव देवराज गोरा, सदस्य रोहित का जोरदार स्वागत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रो डॉ• विनोद नागर लोकसभा प्रत्याशी गौतम बुद्ध नगर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा में तकनीकी विकास एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अटूट परिश्रम करने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति को लाना होगा भारत देश महान बनाना है। हर बेरोजगार युवा को रोजगार देने की दिशा में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि की जरूरत है। किसानों मजदूरों के हित में कार्य करने वाले को जनप्रतिनिधि चुने। राजनीतिक अंधभक्ति में आकर पूंजीपतियों उद्योगपतियों को वोट देकर उनसे जनसेवा की उम्मीद रखनी बेकार है। राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है।
Back To Top
Post A Comment:
0 comments so far,add yours