गौतमबुद्ध नगर: भाजमुयो कार्यकर्ताओं ने नोएडा हाइवे किनारे की फ्लैट सोसायटियों में पूरे दिन घुमफिरकर नए पहचान पत्र बनाने के लिए फॉर्म भरने का अभियान चलाया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन त्यागी ने बताया कि भाजमुयो उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के दिशा निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक अनेक स्थानों पर कैम्प लगाया गया है। ग्रेटर नोएडा में परीचौक के पास की फ्लैट सोसायटियों में भाजमुयो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अन्नू पंडित ने कहा कि नवंबर माह के आखिर तक प्रत्येक रविवार को सभी पोलिंग बूथ पर बीएलओ को ड्यूटी लगाई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ के मोबाइल नंबर लिखवाये गए हैं। भाजमुयो का एक एक कार्यकर्ता जनसहयोग के लिए समर्पित है। वोट बनवाने में कही भी कोई परेशानी आये तो भारतीय जनता युवा मोर्चा को बताए हम सभी एक एक वोट बनवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours