मुंबई: (जावेद मलिक) बॉलीवुड अभिनेता 95 साल के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। सायरा बानो ने ट्वीट में लिखा है, 'साब मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सीने में संक्रमण की वजह से घबराहट हो रही थी। वैसे अब उन्हें थोड़ा आराम है। सभी देशवासियों से निवेदन है कि उनके ठीक होने की दुआ और प्रार्थना करें आप सभी की प्रार्थना और दुआँ की जरूरत है। देश भर में दिलीप कुमार के लिए प्रार्थना दुआँ हो रही हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours