ग्रेटर नोएडा: दादरी में आज में यंग वोटर अभियान की कार्यशाला जीटी रोड स्थित प्रिंस होटल में की गई। जनपद प्रभारी उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राहुल त्यागी के कार्यशाला में आगमन पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने स्वागत किया और कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर यंग वोटर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर जिस प्रकार समर्थन भारतीय जनता पार्टी के लिए देखने को मिल रहा है यह बहुत ही गौरवान्वित कर रहा है आगे की रणनीति के लिए प्रभारी राहुल त्यागी जी से दिशा निर्देश प्राप्त करने है हमे, जिला प्रभारी राहुल त्यागी ने कहा कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर घर घर जाकर नवयुवकों को की वोट बनवाने के साथ साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है और विपक्षी पार्टियों के दुष्प्रचार का खंडन करते हुए आगे बढ़ते जाना है, आम जनता मोदी सरकार व योगी सरकार से खुश हैं। इस मौके पर जनपद के सहसंयोजक योगेश चौहान, मोनू गर्ग विधानसभा संयोजक, जगभूषण गर्ग वरिष्ठ नेता, सोबिन्दर भाटी, विकाश चौधरी जेवर विधानसभा सयोंजक, व सभी सेक्टर सयोंजक के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours