ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के आह्वान पर आज दिनाँक 3 सितंबर 2018 को ग्रेटर नोएडा में अन्नू पंडित के कार्यालय पर केरल आपदा राहत सहायता अभियान एवं वीरांगना प्रशिक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि: प्रवीण चौहान सदस्य प्रदेश कार्यसमिति, कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतमबुद्ध नगर जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की, इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रवीण चौहान ने कहा कि केरल में आई आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक एक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बढचढ कर मदद करनी है ओर इसके अलावा रक्षाबंधन पर पूरे प्रदेश में मातृशक्ति से रक्षा सूत्र बंधवाकर बहन बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए "वीरांगना प्रशिक्षण कार्यक्रम" को संचालित करने में हम सभी को भूमिका निभाने का काम करना है, कार्यक्रम के संयोजक अन्नू पंडित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के आह्वान पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में हम सभी प्रत्येक अभियान को सफल बनाने के लिए सदैव तत्पर है आज से ही केरल आपदा पीड़ितों की सहायता एवं वीरांगना प्रशिक्षण अभियान की सफलता के लिए जुट जाएंगे, इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे विजय भाटी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनकल्याण का कार्य कर रही है देश को एकसूत्र में पिरोने का काम कर रही है, देश में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जनांकांक्षाओं पर खरी उतर रही है बहुत कम समय में सैकड़ो युवाओ की सफल बैठक करने पर कार्यक्रम संयोजक अन्नू पंडित की पीठ थपथपाने का काम भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया, इस मौके पर सोनू बीडीसी, समीर भाटिया, अन्नू कटारिया, बृजेश ठाकुर, अंकित चौहान, जितेंद्र भाटी, दिनेश भाटी, राहुल चौधरी, अखिलेश नागर, संदीप गोयल, मनीष वर्मा, ठाकुर विकास जादौन, संजीव ठकराल, अजित प्रधान, जतिन भाटी, रोहित सेन, मोरध्वज शर्मा, नीरज चौधरी, मनीष बैसला आदि सेकड़ो युवा मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours