

दादरी: दादरी में भट्टे वाले कटेहरा रोड स्तिथ सिटी हार्ट एकेडमी में श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का संचालन शीतल वर्मा द्वारा किया गया, आज ज्यादातर बच्चे कृष्ण राधा की पोशाक पहनकर उन्ही के रूप धारण किये हुए स्कूल पहुचे, कार्यक्रम के प्रारंभ में ही प्रधानाचार्य श्रीमती रुचि भाटी, डायरेक्टर संदीप भाटी व समस्त स्टाफ के साथ सभी कृष्ण राधा रूपी बच्चो को माला पहनाकर टीका किया व सभी की पूजा के साथ मिस्री का भोग लगाया, बच्चो ने अनेको रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, स्कूल के संगीत अध्यापक रजनीश ने भी श्रीकृष्ण जी पर एक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, बड़े बच्चो ने गोविंदा आला रे आला पर दही हांडी का कार्यक्रम भी बखूभी निभाया, कार्यक्रम के आखिर मे प्रधानाचार्य ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई दी और कहा कि सिटी हार्ट एकेडमी सभी बच्चो के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, हमारा स्कूल एक एक बच्चे की शिक्षा पर ध्यान देने के साथ बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं, कार्यक्रम में लविश भाटी, नीतू शर्मा, अरविंद शिशोदिया, प्रीति चौधरी, पूजा शर्मा, छवि शर्मा, सोभा भगत, अदिति गोयल, वैशाली, अर्चना, सीमा राघव, सीमा शिशोदोय, अजय शर्मा, विवेक, अखिल, सुनील, चंचल, नीता दास, आरती शर्मा, राखी बैसोया, रेनिष के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकगण भी मौजूद रहे, उपस्थित अभिभावकों ने स्कूल मैनेजमेंट व स्कूल स्टाफ की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की।
Back To Top
Post A Comment:
0 comments so far,add yours