कौशांबी जिले के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. योगी ने कहा कि आतंकवाद व नक्सलवाद का समर्थन करने वाले लोग हर कीमत पर मोदी जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता का समर्थन प्राप्त है. जिसके चलते विरोधियों के मंसूबे कभी भी कामयाब नहीं होंगे.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के लिए नौकरियां लेकर आई है. अधिकारियों को चेतावनी देते हुए योगी ने कहा कि जो अधिकारी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उनकी सरकार उसकी नौकरी के साथ खिलवाड़ कर देगी.
योगी का कहना था कि पिछले 15 सालों से प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी. इन सालों में प्रदेश में शासन करने वाली सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश की पहचान पर ही संकट खड़ा कर दिया. योगी ने कहा, 'बीजेपी के सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम कर रही है. प्रदेश में अब गुंडों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है.'



Post A Comment:
0 comments so far,add yours